मल्हीपुर साइबर सेल ने UPI ठगी के पीड़ित के खाते में 13,856.48 रुपये वापस कराए हैं। खाते से कुल 17,970 रुपये निकाले गए थे। बाकी रकम लौटाने की प्रक्रिया जारी है।
पुलिस के मुताबिक, श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के दरवेश गांव लालबोझा निवासी सुनील कुमार सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने UPI के जरिए पैसे निकाले थे। सुनील कुमार सिंह, राम प्रताप सिंह के पुत्र हैं।
पीड़ित ने 15 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33109260246736 के आधार पर मल्हीपुर साइबर सेल ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने MRM (मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल) पोर्टल के जरिए प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के खाते में 13,856.48 रुपये वापस कराए। पुलिस ने बताया कि बाकी रकम लौटाने के लिए प्रयास जारी हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई। टीम में मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिष कुमार गोंड, मुख्य आरक्षी राघवेंद्र प्रताप सिंह और आरक्षी चन्दन मौर्य शामिल थे।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनजान लोगों के साथ OTP, बैंक की जानकारी या UPI PIN साझा न करें। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।
साइबर ठगी के 17,970 रुपए में से 13,856 लौटे:मल्हीपुर साइबर सेल ने UPI ठगी के पीड़ित के खाते में रकम भेजी, बाकी पैसे लौटाने की प्रक्रिया जारी
BREAKING
NEWS












