Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बस्ती में युवक 15 नवंबर से लापता:गौर जाने के लिए घर से...

बस्ती में युवक 15 नवंबर से लापता:गौर जाने के लिए घर से निकले राम कुबेर का अब तक पता नहीं चला

बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के ऐनपुर गांव निवासी राम कुबेर उर्फ दद्दन 15 नवंबर 2026 से लापता हैं। परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
राम कुबेर, रामकृष्ण (बल्लू) के बेटे हैं। वे 15 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे गौर जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद उनका पता नहीं चला।
उनकी लंबाई करीब 5 फीट 6 इंच है और रंग गेहुआं है। लापता होने के समय उन्होंने हल्की पीली कमीज, गहरे रंग की पैंट और चप्पल पहनी थी।
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि राम कुबेर के बारे में कोई जानकारी मिले तो उन्हें या स्थानीय पुलिस को बताएं।