पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के गजपति गांव के रहने वाले राम औतार (53) पुत्र मोती की शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से नौतनवा क्षेत्र के बरवा खुर्द में बारात जा रहे थे।
गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर संपतिहा पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक टूटे डिवाइडर से निकले एंगल में फंस गई। राम औतार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें एंबुलेंस से सीएचसी लक्ष्मीपुर ले गई। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
संपतिहा चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। राम औतार के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं।
































