Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश अधिकारी ने हर्रैया के आठ बूथों का निरीक्षण किया:मतदाता सूची पुनरीक्षण में...

अधिकारी ने हर्रैया के आठ बूथों का निरीक्षण किया:मतदाता सूची पुनरीक्षण में 18 साल के लोगों के नाम जोड़ने के निर्देश

बस्ती के हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सांख्यिकी अधिकारी टी.पी. गुप्ता ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत आठ बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने काम की प्रगति देखी और 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम हर्रैया प्रद्युम्न कुमार से भी मतदाता सूची की जानकारी ली। टी.पी. गुप्ता ने सबसे पहले बाल्मीकि इंटर कॉलेज विक्रमजोत के बूथ नंबर 211 और पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीतीयापुर के बूथ नंबर 242, 243, 244 और 245 का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ पर मौजूद बीएलओ से फॉर्म 6, 7 और 8 की उपलब्धता और अब तक भरे गए फॉर्मों की जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ से मोबाइल पर निर्वाचन ऐप चलाने के बारे में पूछा और मोबाइल से ज्यादा से ज्यादा फॉर्म भरने को कहा। इसके बाद उन्होंने बीआर इंटर कॉलेज हर्रैया के बूथ नंबर 392 और कंपोजिट विद्यालय हर्रैया के बूथ नंबर 403 और 404 का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बीएलओ से कहा कि मतदाता सूची में नाम, पता, उम्र और फोटो का सही मिलान करें। किसी मतदाता का नाम गलत नहीं होना चाहिए। बीएलओ अपने बूथ पर जाकर लोगों को सूची दिखाएं और नामों में सुधार कराएं। उन्होंने कहा कि 18 साल की उम्र पूरी कर चुके लोगों के नाम सूची में जोड़े जाएं। 1 जनवरी 2027 को 18 साल के होने वाले लोगों के फॉर्म भरकर बीएलओ अपने पास रखें। निरीक्षण के दौरान टी.पी. गुप्ता ने काम पर संतोष जताया और एसडीएम प्रद्युम्न कुमार को भी निर्देश दिए।