Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश घुघली में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:मांगों को लेकर जताया...

घुघली में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:मांगों को लेकर जताया विरोध, समाधान दिवस पर आए 5 मामले

घुघली में लेखपालों ने काली पट्टी बांधकर किया काम:मांगों को लेकर जताया विरोध, समाधान दिवस पर आए 5 मामले

घुघली थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर काम किया। विरोध के बावजूद फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से जुड़े पांच आवेदन मिले, जबकि पुलिस विभाग से कोई शिकायत नहीं आई। मौके पर किसी भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। सभी पांचों आवेदन संबंधित लेखपालों को जांच और कार्रवाई के लिए सौंप दिए गए हैं। फरियादियों ने भूमि विवाद समेत अन्य शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat