कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा सरकार को काम से कोई वास्ता नहीं है। वह सिर्फ नाम बदलने में भरोसा करती है।
जारी बयान में मोना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। सरकार की प्राथमिकता विकास कार्यों को पूरा करना नहीं, बल्कि योजनाओं और संस्थानों के नाम बदलकर सुर्खियां बटोरना है। नाम बदलने की इस राजनीति की चपेट में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आ गए हैं।
ये भी पढ़ें – ‘लोकसभा भूल गए क्या?’: योगी की चुनौती पर अखिलेश का पलटवार, बोले- इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी
ये भी पढ़ें – यूपी: नवरात्र में देवी मंदिरों में गूंजेंगे देवी गीत व दुर्गा सप्तशती का पाठ, 26 प्रमुख मंदिरों में होंगे सांस्कृतिक आयोजन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने जेवर एयरपोर्ट का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखने की घोषणा की है। दिसंबर 2020 में सरकार ने स्वयं इसका नाम ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ तय किया था।
कांग्रेस के पोस्टर, होर्डिंग फाड़ना निंदनीय
कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिस तरह से कांग्रेस पार्टी के पोस्टर, होर्डिंग फाड़े, वह निंदनीय है। यह घटना भारतीय जनता पार्टी की हताशा, निराशा का परिचायक है। कांग्रेस पार्टी के होर्डिंग, पोस्टर फाड़े जाने से यह भी साबित हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार अपने गिरते जनाधार से बौखला गई है। भाजपा का यह कृत्य महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















