लालगंज थाना क्षेत्र के खखुआ गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से 11 साल का एक बच्चा करंट की चपेट में आ गया। उसकी हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया है। खखुआ गांव निवासी शैलेश त्रिपाठी का बेटा आशुतोष त्रिपाठी अपने दोस्तों के साथ घर के पास खेल रहा था। तभी गांव में लगे बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आ गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण उसे तुरंत ओपेक अस्पताल कैली ले गए। ग्रामीण बब्लू त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने विद्युत उपकेंद्र महसो के जेई और कर्मचारियों को खंभे में करंट उतरने की समस्या के बारे में कई बार बताया था। इसके बावजूद समस्या ठीक नहीं की गई। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर बिजली विभाग समय रहते ध्यान देता तो यह हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने इस मामले की जांच और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कोल्हुई में महिला ने युवक पर छेड़छाड़ और धमकी का:मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी › लखनऊ:वीडियो कॉल पर सीधे बाढ़ पीड़ितों से जुड़े राजनाथ सिंह, राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश – Rajnath Singh Took Stock Of Flood-affected Areas Of Lucknow Via Video Call › दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, रविवार को स्थापित होगी माता:नवाबगंज में 85 पंडाल सजे, पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में अंतिम रूप दिया गया › भारत-नेपाल सीमा पर बदला तस्करी का पैंतरा, पगडंडियों व साइकिल के सहारे भारत भेजी जा रही नियारा“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















