Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश महराजगंज में बाली स्कूल के पास दो बाइकों में टक्कर:हादसे में 4...

महराजगंज में बाली स्कूल के पास दो बाइकों में टक्कर:हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल महराजगंज में इलाज जारी

महराजगंज में बाली स्कूल के पास दो बाइकों में टक्कर:हादसे में 4 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल महराजगंज में इलाज जारी

महराजगंज के बाली स्कूल के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल महराजगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रामबेलास यादव अपनी मोटरसाइकिल से रुक्मणी और रोहिणी को लेकर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान बाली स्कूल के पास पीछे से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मपुर निवासी कोमल के बेटे मोदी सवार थे। इस हादसे में रामबेलास यादव, रुक्मणी, रोहिणी और मोदी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मोदी दवा लेने के लिए निचलौल जा रहे थे। फिलहाल, चारों घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat