Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मनोरमा नदी का पानी गांवों तक पहुंचा:समय माता मंदिर का रास्ता डूबा,...

मनोरमा नदी का पानी गांवों तक पहुंचा:समय माता मंदिर का रास्ता डूबा, पोखरा-न्याकापार में आवागमन ठप

मनोरमा नदी का पानी गांवों तक पहुंचा:समय माता मंदिर का रास्ता डूबा, पोखरा-न्याकापार में आवागमन ठप

मनोरमा नदी का जलस्तर बढ़ने से बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक के कई गांवों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्राम पंचायत पोखरा में समय माता मंदिर जाने वाला रास्ता पानी में डूब गया है, जिससे श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में काफी दिक्कत हो रही है। वहीं, ग्राम पंचायत न्याकापार जाने वाले रास्ते पर भी पानी भर गया है। इससे ग्रामीणों और बच्चों को पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी धीरे-धीरे गांवों के आसपास फैल रहा है। पोखरा बाजार में परदेसी सोनकर और राजेश सोनकर के घर के बगल तक पानी पहुंच गया है। इससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि नदी का जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो घरों के आसपास पानी और फैल सकता है। नदी के पानी से क्षेत्र के किसानों को भी नुकसान हुआ है। सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि में पानी भर जाने से फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने की आशंका है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat