बर्रा के विश्व बैंक निवासी कार्डियोलॉजी के सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन राजकिशोर रस्तोगी (69) ने शनिवार को गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह दो साल से दमा की बीमारी से परेशान थे और लगातार इलाज करा रहे थे। राजकिशोर करीब आठ साल पहले कार्डियोलॉजी से लैब टेक्नीशियन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
परिजन के मुताबिक, दो साल से दमा का इलाज चल रहा था, लेकिन राहत नहीं मिलने से वह तनाव में रहने लगे थे। शनिवार सुबह वह दवा लेने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद गोविंदपुरी स्टेशन पहुंचकर ट्रेन के आगे कूद गए। राजकिशोर के बड़े बेटे अभिषेक रस्तोगी निजी क्षेत्र में काम करते हैं। बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे जीआरपी ने फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग स्टेशन पहुंचे तो राजकिशोर का शव देखकर बदहवास हो गए। मृतक के पास मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से उनकी पहचान की गई। परिवार में पत्नी कुसुम रस्तोगी और छोटा बेटा ओमन हैं। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026






















