BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home राष्ट्रीय समाचार Sultanpur: में सात मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

Sultanpur: में सात मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद

Sultanpur: कुड़वार पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कुड़वार पुलिस टीम ने शनिवार को ग्राम सुरजीपुर से हाईवे की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान शमीम पुत्र कलीम निवासी वजुपुर हड़ई, थाना कोतवाली देहात, उम्र करीब 23 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कुड़वार थाने में मुकदमा संख्या 266/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

ALSO READ: Hathras में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन घायल

पुलिस के मुताबिक शमीम कोतवाली देहात थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी, पॉक्सो एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में पहले से सात मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह, कांस्टेबल कलाम अहमद, अजीम अहमद और अरविन्द यादव शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post Sultanpur: में सात मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद appeared first on Breaking Tube.