Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:निचलौल की चार ग्राम सभाओं...

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:निचलौल की चार ग्राम सभाओं में हुई सभाएं; सपा नेता रामनिवास यादव ने नेताजी के संघर्ष और विचारों को किया याद

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि:निचलौल की चार ग्राम सभाओं में हुई सभाएं; सपा नेता रामनिवास यादव ने नेताजी के संघर्ष और विचारों को किया याद

निचलौल विकास खंड की ग्राम सभा कमता, भोथीयाही, गुरली रमगधवा और बईपार में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। सपा के वरिष्ठ नेता रामनिवास यादव ने मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। रामनिवास यादव ने ग्रामीणों से नेताजी के संघर्षपूर्ण जीवन और उनके विचारों पर बात की। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, किसानों और नौजवानों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनके समानता और समाजवाद के विचार आज भी प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में एडवोकेट हरेंद्र यादव,कमरूजमा, धनेश यादव, पारसनाथ, हरेंद्र यादव, शिवायादव, सिराजुद्दीन अंसारी, मनीषयादव, लालजी चौधरी, सनी यादव (लाइनमैन), नाथू चौधरी, सुभाष यादव मुरली और प्रदीप यादव समेत कई ग्रामीण व सपा समर्थक शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat