बस्ती। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों, चिकित्सकों का कार्य बहिष्कार व धरना तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा। संविदा चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों की सांसत बढ़ गई है।
प्रदेश महामंत्री डॉ. आदित्य भारती, मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा सहित अन्य मांगों को सरकार ने यदि माना तो 12 अक्तूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा। जनपद के 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मियों ने कार्य बहिष्कार में हिस्सा लिया है। कहा कि लखनऊ के प्रदर्शन की तैयारियां तेज हो गई है। कहा कि उनकी जायज मांगों को अनसुनी किया जा रहा है। इससे कर्मी आक्रोशित हैं। अभी इमरजेंसी सेवा को बहाल रखे हैं, अब उससे भी पीछे हट जाएंगे। इससे समस्या और खड़ी होगी। जिलेभर के संविदा चिकित्सक, कर्मी हटे रहे और हक के लिए हुंकार भरी। धरना के चलते जिला अस्पताल समेत सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटर और आरोग्य मंदिरों में परामर्श, स्क्रीनिंग और ब्लड जांच सुविधा प्रभावित हुई। इससे मरीजों को सांसत झेलनी पड़ी। वहीं, 256 सीएचओ, 120 एएनएम सेंटरों पर कार्य नहीं हुआ। इससे टीकाकरण और स्क्रीनिंग कार्य प्रभावित हुआ।
इनकी रही मौजूदगी
डॉ. आनंद गौरव शुक्ला, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. प्रदीप शुक्ला, डॉ. जुनेद अहमद, डॉ. इंद्रेश चौधरी, डॉ. राम प्रकाश, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. दीपिका सचान, डॉ. नीलम चौधरी, डॉ. सतीश चौधरी, डॉ. एके दूबे, डॉ. राकेश कुमार, विवेक मिश्र, शशि मौली रतन पांडेय, राकेश पांडेय, राजकुमार, अनीता देवी, अनुराधा सिंह, राजकुमार प्रजापति, प्रभाकर श्रीवास्तव, राघवेंद्र त्रिपाठी, विवेक कुमार यादव, शिव भूषण श्रीवास्तव, रविंद्र चौधरी, रीतेश कुमार सिंह, भगवान स्वरूप, कृष्ण मोहन सिंह, विजय वर्मा, मेराज अहमद, विवेकानंद, डॉ. प्रमोद शर्मा, रविंद्र पटेल, विकास गौड़, जमील अहमद, उमेश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज यादव, अवधेश मिश्र, अखिलेश चतुर्वेदी, पूजा आदि मौजूद रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















