Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक में भिड़ंत, युवक ने तोड़ा दम, एक घायल...

Bahraich News:ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक में भिड़ंत, युवक ने तोड़ा दम, एक घायल – Collision Between Tractor-trolley And Bike; Youth Dies, One Injured

loader

नवाबगंज/चरदा। बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नवाबगंज क्षेत्र के सतीजोर गांव के पास हुआ।


नवाबगंज क्षेत्र के भगंहर जमदान निवासी चौधरी अपने साले राजित राम (19) निवासी सैदानगर, मोतीपुर के साथ बेलवा भारी गांव में शादी-विवाह की बातचीत के लिए जा रहे थे। दुर्गा प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राजित राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद आगे की जानकारी दी जा सकेगी।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat