Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कानपुर:कट्टू, सिंघाड़े का आटा सहित 18 नमूने लिए, 1.60 लाख का माल...

कानपुर:कट्टू, सिंघाड़े का आटा सहित 18 नमूने लिए, 1.60 लाख का माल सीज – 18 Samples Collected—including Kuttu And Water Chestnut Flour; Goods Worth ₹1.60 Lakh Seized

कानपुर:कट्टू, सिंघाड़े का आटा सहित 18 नमूने लिए, 1.60 लाख का माल सीज - 18 Samples Collected—including Kuttu And Water Chestnut Flour; Goods Worth ₹1.60 Lakh Seized

नवरात्र से पहले व्रत में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को शहर के अलग-अलग स्थानों से कुट्टू, सिंघाड़े का आटा समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के 18 नमूने लिए गए। वहीं, 3000 किलो साबुत कुट्टू समेत 1.60 लाख रुपये से अधिक कीमत का माल सीज किया गया।

खाद्य विभाग की टीम प्रिंस स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज पहुंची। यहां संदेह के आधार पर साबुत कुट्टू का नमूना लेने के साथ 3000 किलो कुट्टू सीज कर दिया। इसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। इसके अलावा बंगाली मोहाल स्थित राधा ट्रेडिंग से सिंघाड़े का आटा, जूही कला स्थित इंस्टाकार्ट से कुट्टू का आटा के दो और सिंघाड़े का आटा का एक नमूना लिया। रूमा स्थित मंगलम इंटरप्राइजेज से मिर्च पाउडर और अमचूर के नमूने लेने के साथ पांच हजार रुपये का 25 किलो मिर्च पाउडर सीज किया गया।

रतनलाल नगर स्थित रिलायंस मार्ट से कुट्टू और सिंघाड़े का आटा, लाजपतनगर स्थित महादेव स्टोरेज से सिंघाड़े का आटा, फलाहारी मिक्सचर नमकीन और कुट्टू के आटे का नमूना लिया। विष्णुपुरी स्थित वी मार्ट से मूंगफली दाना और घी का नमूना। यशोदानगर स्थित नौगरिया इंटरप्राइजेज से सिंघाड़े का आटा और कुट्टू का आटा का नमूना लेने के साथ सात हजार से अधिक कीमत का माल सीज किया गया।

इसमें पांच किलो सिंघाड़े का आटा और आठ किलो कुट्टू का आटा शामिल है। वहीं, कल्याणपुर स्थित जियो मार्ट योजना-1 से सिंघाड़े का आटा और मूंगफली दाने के नमूने लिए। सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर साबुत कुट्टू को सीज किया गया है। इसके साथ अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat