श्यामदेउरवा थाना परिसर में शनिवार को दशहरा, दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नई परंपराओं की अनुमति न देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और आग से बचाव के इंतजाम जरूरी हैं। पूजा समितियों, ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से बातचीत कर सरकार के निर्देशों की जानकारी दी गई। अश्लील गाने बजाने, हुड़दंग करने या शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें न फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की टीम अलर्ट है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। बैठक में नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह, सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेंद्र पाण्डेय, दीपक मिश्रा, आरिफ अली शेर, आकाश कुमार और ग्राम प्रधान समेत कई लोग शामिल रहे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› कुत्ते के काटने से युवक की मौत:एक माह पहले काटा था, इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम › महराजगंज में रोडवेज बसों की जांच:सुरक्षा मानकों को परखा, फर्स्ट एड बॉक्स और अग्निशमन सिलेंडर चेक किए › कानपुर:18 कैरेट की हॉलमार्किंग लगे गहने बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, महिला समेत चार पकड़े गए – Gang Selling Jewelry Falsely Hallmarked As 18-carat Busted; Four Arrested, Including A Woman › Shravasti News:श्रावस्ती एयरपोर्ट पर एंटी-हाईजैकिंग मॉकड्रिल – Anti-hijacking Mock Drill At Shravasti Airport“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















