Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई:नई परंपरा की अनुमति...

दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई:नई परंपरा की अनुमति नहीं, अश्लील गानों पर कार्रवाई होगी; नायब तहसीलदार, सीओ सदर एवं थानाध्यक्ष रहे मौजूद

दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई:नई परंपरा की अनुमति नहीं, अश्लील गानों पर कार्रवाई होगी; नायब तहसीलदार, सीओ सदर एवं थानाध्यक्ष रहे मौजूद

श्यामदेउरवा थाना परिसर में शनिवार को दशहरा, दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें नई परंपराओं की अनुमति न देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने पर जोर दिया गया। सीओ सदर अंकुर गौतम ने बताया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे और आग से बचाव के इंतजाम जरूरी हैं। पूजा समितियों, ग्राम प्रधानों और धर्मगुरुओं से बातचीत कर सरकार के निर्देशों की जानकारी दी गई। अश्लील गाने बजाने, हुड़दंग करने या शांति भंग करने वालों पर कार्रवाई होगी। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने सोशल मीडिया पर गलत अफवाहें न फैलाने की अपील की। उन्होंने बताया कि साइबर सेल की टीम अलर्ट है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। बैठक में नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह, सीओ सदर अंकुर गौतम, थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक गजेंद्र पाण्डेय, दीपक मिश्रा, आरिफ अली शेर, आकाश कुमार और ग्राम प्रधान समेत कई लोग शामिल रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat