Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश खैरीघाट पुलिस ने दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण किया:रामपुर धोबिया, नेवादा, गड़ीघाट...

खैरीघाट पुलिस ने दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण किया:रामपुर धोबिया, नेवादा, गड़ीघाट विसर्जन स्थल देखे; आयोजकों और इमामों से बात की

खैरीघाट पुलिस ने दुर्गा पूजा स्थलों का निरीक्षण किया:रामपुर धोबिया, नेवादा, गड़ीघाट विसर्जन स्थल देखे; आयोजकों और इमामों से बात की

बहराइच में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण कराने के लिए खैरीघाट पुलिस अलर्ट है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ चौकी बैवाही में दुर्गा प्रतिमा स्थापना व विसर्जन स्थलों का जायजा लिया। थाना प्रभारी ने रामपुर धोबिया में दो दुर्गा प्रतिमा स्थलों का निरीक्षण किया। नेवादा और गड़ीघाट विसर्जन स्थल पर भी व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने सुरक्षा और तैयारियों की जानकारी ली। सिंह ने पूजा आयोजकों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की, समस्या पर तुरंत पुलिस को बताने को कहा। इमामों से भी भाईचारा बनाए रखने की बात की। पुलिस का मकसद सभी समुदाय शांति व सद्भाव से त्योहार मनाएं। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की गई। इस दौरान चौकी बैवाही के उपनिरीक्षक मुकुट नाथ चौधरी, हेड कांस्टेबल प्रमोद वर्मा, सुभाष वर्मा, मुन्ना लाल वर्मा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat