
शनिवार को सरयू घाट, बालासराय में स्थित सिद्ध पीठ शनि देव मंदिर बालाजी धाम में साप्ताहिक महाआरती हुई। मंदिर समिति ने शाम 7 बजे से आरती की तैयारियां शुरू की थीं। मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों से सजाया गया था। जैसे ही पंडित गोपाल महाराज ने शनि देव की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया, पूरा मंदिर परिसर “जय श्री शनिदेव” और “जय बजरंगबली” के जयघोष से गूंज उठा। आरती के बाद पंडित गोपाल महाराज ने सभी भक्तों को सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इसके बाद प्रसाद बांटा गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि हर शनिवार को यहां इसी तरह आरती होती है। इसमें हर हफ्ते भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। आखिर में सभी भक्तों ने प्रसाद लिया।
































