
बहराइच के नानपारा में बलहा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मझौवा भुलौरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्ति के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा। मंदिरों और आसपास के इलाकों को सुंदर तरीके से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अखिलेश विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा और राकेश विश्वकर्मा सहित कई ग्रामीण उत्साह से जुटे रहे। सभी ने आपसी सहयोग से इस धार्मिक आयोजन को शानदार बनाने में अहम भूमिका निभाई। जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर खास उत्साह दिखा। गांव में भक्ति गीत और धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे, जिससे आस्था माहौल बना रहा। देर रात तक लोगों में पर्व को लेकर उत्साह बना रहा। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण से गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे कार्यक्रम में ग्रामीणों की भागीदारी और आपसी सहयोग ने जन्माष्टमी पर्व को और भी खास बना दिया।
Home उत्तर प्रदेश मझौवा भुलौरा में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी:गांव में उत्सव जैसा माहौल,...
































