
बहराइच के नवाबगंज थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरे थाने को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’, ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ जैसे जयघोष गूंजते रहे। कीर्तन और भजन के साथ राधा-कृष्ण की कई झांकियां भी सजाई गईं। बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौजूद दर्शकों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव ने भगवान श्रीकृष्ण का पूजन किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संदीप जायसवाल, बेचेलाल जायसवाल, रिंकू सिंह, पिंटू गुप्ता, बलवंत सिंह, विशाल सिंह, एसआई मुन्ना सिंह, एसआई चंद्रिका, अंकित राणा, अशफाक अहमद और असद खान समेत कई लोग मौजूद थे।
































