पंजाब के फाजिल्का में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला, जब उनकी 12 वर्षीय बेटी ने माता-पिता के शव देखे। इसके बाद उसने आसपास के लोगों को सूचना दी। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उत्तर प्रदेश की थी दंपती
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मख्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव शांति निवासी दिनेश कुमार बघेल (38) बीएसएफ की 38वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह अपनी पत्नी पिंकी (36), बेटी अनुष्का (12) और बेटे जयादित्य (7) के साथ फाजिल्का स्थित बीएसएफ कैंप की सरकारी आवासीय कॉलोनी में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि रात ड्यूटी से लौटने के बाद दिनेश ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। बेटी ने दोनों के शव देखकर शोर मचाया। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर बीएसएफ और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
दिनेश करीब छह महीने पहले पत्नी और दोनों बच्चों को अपने साथ फाजिल्का लेकर आया था। उसकी पत्नी पिंकी गांव शांति के एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। दिनेश पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAK“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















