Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश चौक पुलिस ने साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कराया:पीड़ित के खाते में...

चौक पुलिस ने साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कराया:पीड़ित के खाते में 8176 रुपये 24 घंटे के अंदर लौटाए, पुलिस टीम ने की कार्रवाई

चौक पुलिस ने साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कराया:पीड़ित के खाते में 8176 रुपये 24 घंटे के अंदर लौटाए, पुलिस टीम ने की कार्रवाई

चौक पुलिस की साइबर सेल ने एक पीड़ित के खाते में साइबर फ्रॉड के 8176 रुपये वापस कराए हैं। यह राशि 24 घंटे के अंदर लौटाई गई। महराजगंज के जगपुर उर्फ सलामतगढ़ निवासी शैलेश कुमार मौर्या पुत्र घिसियावन के साथ साइबर फ्रॉड हुआ था। उन्होंने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत संख्या 33102260030773 दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही चौक थाना की साइबर टीम एक्शन में आई। टीम ने MRM पोर्टल (रिक्वेस्ट आईडी- MR260731059327) के जरिए संबंधित बैंक से संपर्क किया और लगातार कोशिशों के बाद 10 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी राशि वापस करा दी। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति शामिल थे। पैसे वापस मिलने पर पीड़ित शैलेश कुमार मौर्या ने पुलिस का आभार जताया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन और थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में हुई।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat