Home उत्तर प्रदेश रिसिया के गायत्री विद्यापीठ कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सम्मान:शिक्षकों-कर्मचारियों को पेन...

रिसिया के गायत्री विद्यापीठ कॉलेज में शिक्षक दिवस पर सम्मान:शिक्षकों-कर्मचारियों को पेन डायरी भेंट की गई, PNB ने कॉलेज को ग्रीन प्लांट दिए

0
3


रिसिया के गायत्री विद्यापीठ पी. जी. कॉलेज में शिक्षक दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक पौत्र डॉ. मुरारी लाल श्रीवास्तव, इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य पहलाद कुमार श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य रीति श्रीवास्तव मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दिव्य दर्शन तिवारी ने छात्र-छात्राओं को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षक हमारे जीवन से अज्ञानता को दूर कर ज्ञान का प्रकाश भरते हैं। शिक्षक हमें सिर्फ पढ़ाते नहीं, बल्कि हमारा भविष्य संवारते हैं और हमें जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। इसके बाद महाविद्यालय प्रशासन ने सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को पेन डायरी भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) बहराइच ने कॉलेज प्रशासन को ग्रीन प्लांट भेंट किए। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर प्रो. दयाराम यादव, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. मिथलेश कुमार चौधरी, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, ईडीपी प्रमुख धर्मेंद्र श्रीवास्तव, सुबी खान, उमेश वर्मा, रिकेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव और आशीष कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here