Home उत्तर प्रदेश सपा विधायक मारिया शाह बंद सरकारी स्कूलों में पहुंचीं:शिक्षक दिवस पर लिया...

सपा विधायक मारिया शाह बंद सरकारी स्कूलों में पहुंचीं:शिक्षक दिवस पर लिया जायजा, सरकार से फिर से खोलने की मांग की

0
0


बहराइच में शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को सपा विधायक मारिया शाह मटेरा क्षेत्र के बंद पड़े सरकारी स्कूलों का जायजा लेने पहुंचीं। दोपहर करीब 12 बजे वह सरकार द्वारा बंद किए गए स्कूलों में गईं और करीब दो घंटे तक उनकी स्थिति देखी। इस दौरान उन्होंने बंद पड़े तीनों सरकारी स्कूलों को फिर से शुरू कराने की मांग की। विधायक मारिया शाह ने बताया कि जिन स्कूलों में कभी बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों से रौनक रहती थी, आज वहां सन्नाटा पसरा है। स्कूल के कमरों में धूल जमी है और जगह-जगह जाले लगे हैं। देखरेख की कमी से स्कूलों की हालत खंडहर जैसी होती जा रही है।
मारिया शाह ने यह भी कहा कि सपा सरकार के समय ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया गया था। आज उन्हीं स्कूलों के बंद होने से ग्रामीण बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल बंद करना बच्चों को शिक्षा के अधिकार से दूर करने जैसा है। विधायक ने मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों से भी बात की और स्कूल बंद होने से हो रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सरकार से मटेरा विधानसभा क्षेत्र में बंद किए गए तीनों सरकारी स्कूलों को फिर से खोलने, इमारतों की मरम्मत कराने और बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था फिर से शुरू करने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here