बहराइच के रिसिया में कुत्ते के काटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को एक महीने पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था। इलाज के लिए उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी जान चली गई। थाना रिसिया के ईटकौरी गांव के रहने वाले 25 साल के हामिद खान उर्फ सद्दाम को एक महीने पहले रेलवे अंडर पास क्रॉसिंग 49 के पास एक कुत्ते ने काट लिया था। उसी दिन उस कुत्ते ने कई और लोगों को भी काटा था, जिसे बाद में गांव वालों ने मार दिया था। हामिद का इलाज रिसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक चला। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लोहिया अस्पताल (लखनऊ) रेफर किया गया था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› Shravasti News:साहब… ससुरालीजन कर रहे प्रताड़ित, परिजनों से नहीं करने देते बात – Sir… My In-laws Are Harassing Me And Not Letting Me Speak To My Family › हाथरस:सासनी में ऑपरेशन से दिया बेटे को जन्म, प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, अस्पताल संचालक फरार – Maternal Death After Delivery In Sasni Hathras › Basti News:टीबी उन्मूलन को लेकर जोश टीम बनेगी मददगार – The ‘josh Team’ Will Assist In Tb Elimination Efforts › Bahraich News:स्टेडियम टीम ने खेलो इंडिया को 3-2 से हराया – The Stadium Team Defeated Khelo India 3-2“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026

















