Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:एफआईआर के आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार – Last...

Shravasti News:एफआईआर के आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार – Last Rites Of The Body Performed Following Assurance Of An Fir

मृतका का शव गांव पहुंचने के बाद बिलखती महिलाएं।

वीरपुर। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के दसियापुर गांव निवासी पुष्पा शुक्ला (47) का शव शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया और अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ आलोक सिंह ने जांच कराने और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।

परिजनों के मुताबिक, पुष्पा शुक्रवार सुबह दवा लेने की बात कहकर इकौना गई थीं। दवा लेने के बाद वह वीरपुर में पान की दुकान चलाने वाले अपने पति पवन शुक्ला के पास पहुंचीं। पति ने उन्हें ई रिक्शा से घर भेज दिया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचीं। शाम को उनका शव दसियापुर से पहले लपोखी गांव के पास नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

शनिवार को शव घर पहुंचने के बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से मना कर दिया। सीओ के समझाने और कार्रवाई के आश्वासन पर अंतिम संस्कार कराया गया।

वर्जन-

सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रकरण की जांच जारी है। परिजन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। उन्हें समझाकर अंतिम संस्कार करा दिया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

-आलोक सिंह,

सीओ

मृतका का शव गांव पहुंचने के बाद बिलखती महिलाएं।

Follow @mntnewsbharat