Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश कुत्ते के काटने से युवक की मौत:एक माह पहले काटा था, इलाज...

कुत्ते के काटने से युवक की मौत:एक माह पहले काटा था, इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

कुत्ते के काटने से युवक की मौत:एक माह पहले काटा था, इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

बहराइच के रिसिया में कुत्ते के काटने से एक युवक की मौत हो गई। युवक को एक महीने पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था। इलाज के लिए उसे लखनऊ ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी जान चली गई। थाना रिसिया के ईटकौरी गांव के रहने वाले 25 साल के हामिद खान उर्फ सद्दाम को एक महीने पहले रेलवे अंडर पास क्रॉसिंग 49 के पास एक कुत्ते ने काट लिया था। उसी दिन उस कुत्ते ने कई और लोगों को भी काटा था, जिसे बाद में गांव वालों ने मार दिया था। हामिद का इलाज रिसिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पताल तक चला। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लोहिया अस्पताल (लखनऊ) रेफर किया गया था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। युवक शादीशुदा था और उसका एक बच्चा भी है। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव को दफना दिया। युवक की मौत से परिवार में शोक का माहौल है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat