Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश नवरात्र के लिए दुर्गा प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम-रूप:मूर्तिकार रामेश्वर प्रजापति...

नवरात्र के लिए दुर्गा प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम-रूप:मूर्तिकार रामेश्वर प्रजापति और उनकी टीम दिन-रात कर रही तैयारी

नवरात्र के लिए दुर्गा प्रतिमाओं को दिया जा रहा अंतिम-रूप:मूर्तिकार रामेश्वर प्रजापति और उनकी टीम दिन-रात कर रही तैयारी

शरदीय नवरात्र की तैयारियां सबया क्षेत्र के कई गांवों में जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा पंडालों की सजावट के साथ मूर्तिकार भी मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं। कटहरी निवासी मूर्तिकार रामेश्वर प्रजापति अपने 7 सहयोगियों के साथ दिन-रात आकर्षक दुर्गा प्रतिमाएं बना रहे हैं। वे बताते हैं कि प्रतिमा बनाने की तैयारी करीब छह महीने पहले से शुरू हो जाती है। प्रजापति ने बताया कि प्रतिमा बनाना ही उनके पूरे परिवार की कमाई का मुख्य जरिया है। वे सालभर इसी का इंतजार करते हैं और दशहरा पर अपनी कला से परिवार का गुजारा करते हैं। जैसे-जैसे नवरात्र पास आ रहा है, पूजा समितियां और श्रद्धालु प्रतिमाओं की बुकिंग और खरीदारी के लिए मूर्तिकार के पास पहुंचने लगे हैं। इससे पूरे सबया क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat