Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Bahraich News:तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत – Villager Drowns In Pond

Bahraich News:तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत – Villager Drowns In Pond

Bahraich News:तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत - Villager Drowns In Pond

जरवलरोड। करनई गजापुरवा गांव निवासी सियाराम (60) की शनिवार सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह शौच के लिए तालाब किनारे गए थे। पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, सियाराम शनिवार सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब के किनारे शौच के लिए गए थे। उसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगे। सियाराम की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण सफल नहीं हो सके।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उनका शव तालाब से बाहर निकाला। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से शव के पोस्टमार्टम के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया है। (संवाद)

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat