Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Basti News:समाधान की आस में पहुंचे फरियादी…आश्वासन लेकर लौटे – Complainants Arrived...

Basti News:समाधान की आस में पहुंचे फरियादी…आश्वासन लेकर लौटे – Complainants Arrived Hoping For A Solution… Returned With Assurances

Basti News:समाधान की आस में पहुंचे फरियादी...आश्वासन लेकर लौटे - Complainants Arrived Hoping For A Solution... Returned With Assurances

बस्ती। सभी थानाें पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अधिकांश जगहों पर लेखपालों की हड़ताल के चलते फरियादियों को त्वरित न्याय नहीं मिल पाया। समाधान की आस में पहुंचे फरियादियों को आश्वासन लेकर लौट जाना पड़ा। अधिकारियों ने समस्या सुनने के बाद जल्द समाधान का भरोसा दिया।

भानपुर संवाद के अनुसार सोनहा थाना में एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार, सीओ रुधौली अनिल कुमार सिंह, थानाध्यक्ष महेश सिंह की मौजूदगी में सुनवाई हुई। इस दौरान राजस्व विभाग के दो, पुलिस विभाग के तीन मामले आए। पुलिस विभाग से संबंधित दोनों मामलों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। जबकि राजस्व विभाग के दो व पुलिस विभाग के एक प्रकरण की जांच कर निस्तारण करने हेतु जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया। वहीं दुबौलिया थाने में एसडीएम हर्रैया की अध्यक्षता में सुनवाई की गई। यहां कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। सभी मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। जिसके निस्तारण के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी मौजूद रहे।

काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में पहुंचे लेखपाल

भानपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को लेखपाल बाह में काली पट्टी बांधकर समाधान दिवस में पहुंचे। सांकेतिक रूप से विरोध दर्ज कराते हुए लेखपालों ने दायित्वों का निर्वहन किया। संघ के तहसील अध्यक्ष कमल भान पांडेय ने बताया कि लेखपाल संघ का 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति, अंतरमंडलीय स्थानांतरण, भत्तों में बढ़ोतरी समेत आठ सूत्री मांग को लेकर प्रदेश भर में चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है। आज समाधान दिवस में काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध किया गया है। मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन और तेज होगा। इस मौके पर मंत्री बृजेश यादव, उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, शिवकुमार कमल, हरिओम मिश्रा, संजय सक्सेना, वीरेंद्र चौधरी, मंटू शर्मा, कौशलेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

19 शिकायतें आईं, 5 का मौके पर निस्तारण

नगर बाजार। नगर थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। प्राप्त शिकायतों में 16 मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे, जबकि 3 मामले पुलिस विभाग से जुड़े थे। अधिकारियों ने सुनवाई के बाद 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार आकांक्षा श्रीवास्तव, थाना प्रभारी राम प्रसाद यादव, राजस्व निरीक्षक जुगल किशोर वर्मा, कुलदीप चौधरी, राजस्व लेखपाल निशा, सौम्या मिश्रा मौजूद रहे। संवाद

संबंधित खबरें
MNT NEWS BHARAT
अब आपके WhatsApp पर
MNT NEWS BHARAT से जुड़ें और हर जरूरी खबर सबसे पहले पाएं
WhatsApp ग्रुप से जुड़ें ➜

Follow @mntnewsbharat