Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Shravasti News:तीसरे दिन भी मांगों को लेकर प्रदर्शन – Protest Over Demands...

Shravasti News:तीसरे दिन भी मांगों को लेकर प्रदर्शन – Protest Over Demands Continues For The Third Day

Protest over demands continues for the third day.

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

Updated Sat, 10 Oct 2026 11:41 PM IST


संयुक्त जिला चिकित्सालय में प्रदर्शन करते संविदा स्वास्थ्य कर्मी।



श्रावस्ती। विभिन्न मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने लगातार तीसरे दिन शनिवार को भी प्रदर्शन किया। जिले के सभी विकासखंडों में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मांगें बुलंद कीं। जिलाध्यक्ष डॉ. अवनींद्र कुमार पाठक ने बताया कि तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरने का शनिवार को अंतिम दिन था। प्रदेश सरकार के रुख से स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर अब आर-पार की लड़ाई की तैयारी है। मीडिया प्रभारी रवि कुमार मिश्र ने बताया कि संगठन के आह्वान पर कर्मचारी लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में धरने में शामिल होंगे। जिले से बड़ी संख्या में कर्मचारी लखनऊ जाएंगे। प्रदर्शन में डॉ. अनिल त्रिपाठी, डॉ. शफीकुर्रहमान, शाहिद खान और अनुराधा मौजूद रहीं।


संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat