महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कांवरियों की सेवा में निजी एंबुलेंस लेकर उतरे हिमांशु:मल्हीपुर में पैरों में...

कांवरियों की सेवा में निजी एंबुलेंस लेकर उतरे हिमांशु:मल्हीपुर में पैरों में छाले-चोट होने पर देते हैं प्राथमिक उपचार, साथ रहता है डॉक्टर

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी हिमांशु गुप्ता श्रावण मास में कांवर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हैं। हिमांशु कई सालों से अपनी निजी एंबुलेंस के जरिए कांवरियों की मदद कर रहे हैं। वह कांवरिया मार्ग पर मटेरा बाजार तक लगातार सेवा देते हैं। कांवर यात्रा के दौरान पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं के पैरों में अक्सर छाले, चोट या अन्य परेशानी हो जाती है। ऐसे में हिमांशु मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हैं। उनकी सेवा के दौरान एक डॉक्टर भी साथ रहता है, ताकि जरूरत पड़ने पर कांवरियों को मौके पर ही उपचार मिल सके। सावनभर जारी रहती है सेवा हिमांशु ने बताया कि कांवरियों की परेशानी को देखते हुए सावन के महीने में विशेष रूप से यह सेवा जारी रखते हैं। निजी एंबुलेंस से कांवरिया मार्ग पर घूमकर जरूरतमंद श्रद्धालुओं की मदद की जाती है। बिना किसी स्वार्थ के कांवरियों की सेवा करने की हिमांशु की पहल की क्षेत्र में लोग सराहना कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यात्रा के दौरान इस तरह की मदद मिलने से उन्हें काफी राहत मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here