
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर समाजवादी पार्टी के नेता प्रखर कलहंस ने ललिया स्थित मोहन बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। वे 291 विधानसभा तुलसीपुर से विधायक बनने की तैयारी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से तुलसीपुर के सभी क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। प्रखर कलहंस ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। उन्होंने समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारा और एकता की भावना मजबूत होने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि जन्माष्टमी का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और नई ऊर्जा लाए। प्रखर कलहंस समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव, व्यापार सभा और देवीपाटन मंडल प्रभारी हैं। वे 291 विधानसभा तुलसीपुर से विधायक पद के लिए तैयारी कर रहे हैं।
































