Home देश नासिरगंज में 'मझला हरण' का प्रदर्शन:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में दिखा भक्तिमय माहौल,...

नासिरगंज में 'मझला हरण' का प्रदर्शन:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में दिखा भक्तिमय माहौल, कमेटी ने किया आयोजन

0
0
नासिरगंज में 'मझला हरण' का प्रदर्शन:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में दिखा भक्तिमय माहौल, कमेटी ने किया आयोजन

नासिरगंज (श्रावस्ती): कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी युवा कमेटी नासिरगंज और समस्त हिंदू समाज के सहयोग से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। शनिवार रात को यहां कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। रात 9 बजकर 45 मिनट पर बाल गोपाल की महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के मनोरंजन और धर्म लाभ के लिए खुले मैदान में प्रोजेक्टर पर ‘मझला हरण’ धार्मिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसका कस्बे के लोगों और बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर आनंद लिया। इसी दौरान पूजा स्थल के सामने एक युवक ने भगवान श्रीकृष्ण (कान्हा) का पारंपरिक रूप धारण कर मनमोहक नृत्य किया। इस नृत्य ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया। पूरा वातावरण तालियों और ‘जय श्री कृष्णा’ के जयकारों से गूंज उठा। कमेटी के सदस्य राजेश सोनी (जिला संयोजक बजरंग दल), विकास कुमार गुप्ता (प्रखंड सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल), अजय नाग, शिवम गुप्ता, आकाश गुप्ता, प्रिंशू सैनी, उपदेश साहू और सुशांत गुप्ता उर्फ आकाश सहित पूरी टीम व्यवस्थाएं संभाल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here