
निचलौल क्षेत्र के भोथीयाही गांव से गुरली जाने वाली सड़क बुरी तरह टूट गई है। इससे राहगीरों और किसानों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। यह रास्ता शंकरपुर भोथीयाही से होकर गुरली तक जाता है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों के कारण बाइक और साइकिल सवार अक्सर गिरकर घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से गुरली होते हुए सन्या तक जाया जाता है। किसान भी अपनी खेती-बाड़ी के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली और दूसरे उपकरण लेकर इसी सड़क से गुजरते हैं। सड़क खराब होने की वजह से कई बार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक सवार खेतों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों को हर दिन इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राजेश, मुहम्मद, अली राजा, कामरान, जितेंद्र चौधरी, बिकाऊ, संदीप प्रजापति, कमलेश, राजेंद्र और बिस्मिल्लाह अली जैसे कई ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क ठीक कराने की मांग की है।
Home उत्तर प्रदेश भोथीयाही से गुरली सड़क क्षतिग्रस्त:राहगीरों और किसानों को आने-जाने में दिक्कत, बाइक-ट्रैक्टर...































