Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश पति की मौत के बाद प्रेमा देवी ने नहीं मानी:मिट्टी के बर्तन...

पति की मौत के बाद प्रेमा देवी ने नहीं मानी:मिट्टी के बर्तन बनाकर बनीं आत्मनिर्भर, बेटा-बहू और बेटियां भी दे रहीं साथ

पति की मौत के बाद प्रेमा देवी ने नहीं मानी:मिट्टी के बर्तन बनाकर बनीं आत्मनिर्भर, बेटा-बहू और बेटियां भी दे रहीं साथ

प्रेमा देवी ने मुश्किल हालात में हार नहीं मानी। बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक की पोखरा ग्राम पंचायत की रहने वाली प्रेमा देवी के पति लहरी प्रसाद की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। ऐसे में उन्होंने अपने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने के काम को ही आजीविका का सहारा बनाया। शुरुआत में उन्हें काफी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। धीरे-धीरे मेहनत और लगन से उन्होंने मिट्टी के अलग-अलग बर्तन बनाना सीख लिया। आज वह दीपावली के दीये और दूसरे पारंपरिक मिट्टी के बर्तन तैयार करती हैं। इस काम में अब उनका बेटा, बहू और बेटियां भी पूरा सहयोग करते हैं। पूरा परिवार मिलकर मिट्टी के बर्तन बनाता है, जिससे इस पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। प्रेमा देवी की यह मेहनत दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। उन्होंने साबित किया है कि आत्मविश्वास और मेहनत से किसी भी मुश्किल का सामना किया जा सकता है।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat