Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश सीजेपी प्रोटेस्ट का असर:लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द, 6800...

सीजेपी प्रोटेस्ट का असर:लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द, 6800 यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत – Seven Trains Running Between Lucknow And Delhi Cancelled 6,800 Passengers Faced Inconvenience

सीजेपी प्रोटेस्ट का असर:लखनऊ से दिल्ली आने-जाने वाली सात ट्रेनें रद्द, 6800 यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत - Seven Trains Running Between Lucknow And Delhi Cancelled 6,800 Passengers Faced Inconvenience

यूपी की राजधानी लखनऊ से दिल्ली जाने-आने वाली सात ट्रेनें रद्द किए जाने से करीब 6800 यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि निरस्त की गईं ट्रेनों में लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन 82501 लखनऊ जं.-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस शामिल रही। दिल्ली से लखनऊ आने वाली छह ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं। 

इनमें 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस, 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस, 12430 नई दिल्ली-लखनऊ एसी एक्सप्रेस, 12230 नई दिल्ली-लखनऊ लखनऊ मऊ तथा 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जं. तेजस एक्सप्रेस शामिल रहीं। शनिवार को लखनऊ से एसी एक्सप्रेस और लखनऊ मेल का संचालन हुआ।

अनाउंसमेंट, मेसेज से दी सूचना

यात्रियों की सुविधा के लिए चारबाग स्टेशन पर शुक्रवार से लगातार एनाउंसमेंट किया जा रहा है। इससे निरस्त की गईं ट्रेनों की जानकारी दी जा रही है। जंक्शन पर तेजस एक्सप्रेस के रद्द होने का अनाउंसमेंट होता रहा। ट्रेनों के निरस्तीकरण से पहले यात्रियों को मेसेज के जरिये भी सूचना दी गई।

आज निरस्त रहेगी गोमती एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12420 गोमती एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। इस वजह से यह ट्रेन रविवार को चारबाग स्टेशन से दिल्ली के लिए नहीं चलेगी।

यात्री न मिलने से एसी जनरथ बस निरस्त

बस अड्डों पर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या शनिवार को आम दिनों के मुकाबले कम रही। आलम यह रहा कि यात्रियों के अभाव में एसी जनरथ बस निरस्त कर दी गई। आलमबाग बस अड्डे से रोजाना 30 एसी और 17 साधारण बसें चलती हैं। 

लखनऊ क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि दिल्ली की बसें सामान्य रूप से बाराबंकी, रायबरेली, आलमबाग बस टर्मिनल, कैसरबाग से चलती रहीं। अतिरिक्त यात्रियों की भीड़ नहीं जुटी। उधर, नोएडा और गाजियाबाद में अतिरिक्त बसें रिजर्व में रखी गई हैं। आलमबाग से दिल्ली के लिए शाम चार बजे जाने वाली एसी जनरथ बस मात्र छह यात्री होने से निरस्त कर दी गई।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat