Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Hariharpur Health Center Protest | Ayushman Arogya Mela Impact

Hariharpur Health Center Protest | Ayushman Arogya Mela Impact

Hariharpur Health Center Protest | Ayushman Arogya Mela Impact

भिक्खी | मिठौरा(महाराजगंज), महराजगंज10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिठौरा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुर में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 21 मरीजों का उपचार कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं।

हालांकि, समान काम-समान वेतन की मांग को लेकर संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार किया। इससे मरीजों की स्वास्थ्य जांच पर असर पड़ा। संविदा कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने काम नहीं किया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर कार्य बहिष्कार का असर साफ दिखा। डॉ. एसएन राम ने बताया कि मौसम बदलने पर संक्रमण का खतरा बढ़ता है। इससे बचने के लिए साफ-सफाई, संतुलित आहार, पर्याप्त पानी और डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

शिविर में डॉ. एसएन राम, एलटी अरुण पटेल, वार्ड ब्वॉय जनार्दन प्रसाद, अजीत कुमार, एलएचवी विद्या देवी और मनोरमा मणि सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat