प्रेमा देवी ने मुश्किल हालात में हार नहीं मानी। बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक की पोखरा ग्राम पंचायत की रहने वाली प्रेमा देवी के पति लहरी प्रसाद की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी। ऐसे में उन्होंने अपने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने के काम को ही आजीविका का सहारा बनाया। शुरुआत में उन्हें काफी परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। धीरे-धीरे मेहनत और लगन से उन्होंने मिट्टी के अलग-अलग बर्तन बनाना सीख लिया। आज वह दीपावली के दीये और दूसरे पारंपरिक मिट्टी के बर्तन तैयार करती हैं। इस काम में अब उनका बेटा, बहू और बेटियां भी पूरा सहयोग करते हैं। पूरा परिवार मिलकर मिट्टी के बर्तन बनाता है, जिससे इस पारंपरिक कला को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। प्रेमा देवी की यह मेहनत दूसरी महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन गई है। उन्होंने साबित किया है कि आत्मविश्वास और मेहनत से किसी भी मुश्किल का सामना किया जा सकता है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› शारदीय नवरात्र:कड़ा धाम में सुबह चार बजे से गंगा स्नान के लिए उमड़ी भीड़, मंगला आरती के बाद खुले मां के कपाट – Shardiya Navratri Crowds Thronged Kada Dham From 4 Am For The Holy Dip In The Ganges › खुशहालगंज में कबड्डी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:दुबौलिया ब्लॉक में हुई प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने पूरे जोश से लिया हिस्सा › नवरात्र पर सज गया चुनरी और फूलों का बाजार:पूजा सामग्री, फल-मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर बढ़ी ग्राहकों की चहल-पहल › गोरखपुर जेल में परवेज की मौत:उम्रकैद की सजा काट रहा था परवाज, योगी आदित्यनाथ पर केस दर्ज कराकर चर्चा में आया – Parvez Parwaz Died In District Jail Who Was Serving Life Sentence He Had Filed Case Against Yogi Adityanath“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















