शारदीय नवरात्र के पहले दिन हर्रैया तहसील के महादेवरी गांव स्थित मां कात्यायनी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। क्षेत्र के अन्य देवी मंदिरों में भी भक्तों का तांता लगा रहा। घंटा-घड़ियाल की गूंज और जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गए। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों ने नौ दिनों के व्रत का संकल्प भी लिया। भक्तों ने माता रानी को फूल, रोली, चंदन, अक्षत, धूप और दीप चढ़ाए। मां शैलपुत्री से सुख-शांति की प्रार्थना की। घरों में कलश स्थापना के साथ नवरात्र पूजन शुरू हुआ। मां शैलपुत्री को शक्ति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। उनकी आराधना से भक्तों को आत्मबल मिलता है। नौ दिनों के इस पर्व में हर दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› संजू ने 14 समूह बनाकर 180 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया:पावड़ में एक लाख का लोन लेकर खोली कॉस्मेटिक दुकान, गांव की महिलाएं भी सीख रहीं हुनर › मुख्य चुनाव आयुक्त पर टिप्पणी: अखिलेश-राहुल का पुतला फूंका:राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी ने नारेबाजी कर जताया विरोध › Hariharpur Health Center Protest | Ayushman Arogya Mela Impact › लखनऊ:जयप्रकाश नारायण की जयंती पर अखिलेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले-पैसों की खनक के आगे बेच दिया गया सेंटर – Akhilesh Yadav Paid Tribute On Jayaprakash Narayan Birth Anniversary“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026























