महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ इंटर कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस:‘हिंदी की भूमिका’ पर निबंध प्रतियोगिता, छात्रों...

इंटर कॉलेज में मनाया हिंदी दिवस:‘हिंदी की भूमिका’ पर निबंध प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

घुघुली ब्लॉक के गंगराई स्थित इंटर कॉलेज में सोमवार को हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ‘हिंदी की भूमिका’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मोहम्मद अफसर अली ने हिंदी दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि हर साल 14 सितंबर को देश में हिंदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा घोषित किया था। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है। यहां अलग-अलग धर्म, जाति, भाषा, बोली, वेशभूषा, खानपान और संस्कृति को मानने वाले लोग रहते हैं। ऐसे में हिंदी लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने और एकता के सूत्र में पिरोने का काम करती है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और आपसी संवाद में हिंदी भाषा की महत्वपूर्ण भूमिका है। हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को भाषा के प्रति जागरूक करने और इसके महत्व को समझाने की जरूरत है। कार्यक्रम में श्रीराम पटेल, राम ललित, चंद केशवर, आशीष और अंजलि समेत कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here