बहराइच में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की दोपहर 12 बजे कैसरगंज में प्रदर्शन किया। यह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कथित टिप्पणी के विरोध में था। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के बुलावे पर यह विरोध हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘चुनाव आयोग जिंदाबाद’ और ‘राहुल-अखिलेश मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। कार्यक्रम की अगुवाई पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि अखिलेश और राहुल चुनाव आयोग जैसी निष्पक्ष संस्था पर सवाल उठाकर देश में गड़बड़ी फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान जरूरी है। ये लोग रहे मौजूद जयनू ठाकुर, कृपा राम गौतम, बड़कऊ पाल, चौधरी पंकज वर्मा, जगदीश कश्यप, नंदू साहू, विजय कुमार सिंह बिन्नू, अमरपाल सिंह, संतोष सिंह, शिवकुमार सिंह, बंशीलाल गौतम, संतराम कश्यप, अखिलेश सिंह ठाकुर, रमेश सिंह और देवा सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› शाहजहांपुर में हादसा:अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, सिपाही की मौत; शनिवार को मनाया था जन्मदिन – Constable Dies In Road Accident In Shahjahanpur › फरजाना, अंकुल और नंदिनी ने 800 मीटर दौड़ जीती:बस्ती में तीन दिवसीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू › बहराइच में कार नाले में गिरी, दो युवक घायल:नौताला मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सुतिया नाले में जा गिरी, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया › महराजगंज SSB-वाहिनी में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का आह्वान:कमांडेंट के मार्गदर्शन में 11 अक्टूबर को विधि-विधान से पूजा हुई“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















