गौर थाना क्षेत्र के तीन गांवों में एक ही रात में चोरी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। चोरों ने उकरहा, रानीपुर बाबू और किशुनपुर गांव में घरों को निशाना बनाया। इन वारदातों से ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पहली घटना उकरहा गांव में हुई। यहां देवेंद्र बहादुर सिंह के घर से चोरों ने करीब 7 लाख रुपये के जेवरात और 2 हजार रुपये नकद चुरा लिए। देवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रात करीब 1:30 बजे चोर घर में घुसे और उनके जागने से पहले ही फरार हो गए। रानीपुर बाबू गांव में प्रदीप कुमार यादव के घर से चोर 1.5 लाख रुपये के जेवरात और 5 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा, बभनान चौकी के किशुनपुर गांव में भी एक घर में चोरी हुई है। गौर थाना प्रभारी अतुल कुमार अंजान ने बताया कि पुलिस इन सभी मामलों की जांच कर रही है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› बरेली:सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान – Man Reached The District Hospital After Locking The Snake In A Box In Bareilly › दुबौलिया में संगठन ने जरूरतमंद परिवार की मदद:राष्ट्रीय सूचनाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने किया सहयोग › मां दुर्गा की आंखों से पट्टी हटते ही गूंजे जयकारे:समय माता मंदिर में भी भक्तों ने की पूजा-अर्चना › सिसवा सीएचसी को मिली महिला जनरल सर्जन:एमएलसी प्रतिनिधि की पहल पर महिला डॉक्टर की तैनाती, स्वास्थ्य विभाग ने किया तैनात“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















