Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए बराह क्षेत्र में सफाई:बस्ती के अजगैवा जंगल...

कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए बराह क्षेत्र में सफाई:बस्ती के अजगैवा जंगल में कर्मचारी कर रहे सफाई; श्रद्धालु तालाब में स्नान करेंगे

बस्ती के भानपुर टिनिच सल्टौआ गोपालपुर के अजगैवा जंगल स्थित बराह क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए सफाई की जा रही है। सफाई कर्मचारी यहां साफ-सफाई कर रहे हैं।
बराह क्षेत्र में साल में दो मेले लगते हैं। इनमें से एक कार्तिक पूर्णिमा का मेला है।
मान्यता है कि भगवान विष्णु ने वराह यानी सूअर का रूप धारण कर यहां तालाब की खुदाई की थी। खुदाई के दौरान यहां पानी निकला था।
आसपास के श्रद्धालु अपनी मान्यता पूरी करने के लिए तालाब में स्नान करते हैं।