Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश कबाड़ के ठेले पर सरकारी मतपेटियां मिलीं:श्रावस्ती में ग्रामीणों ने दो युवकों...

कबाड़ के ठेले पर सरकारी मतपेटियां मिलीं:श्रावस्ती में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ा, डीएम 3 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक के पास रविवार को कबाड़ के ठेले पर सरकारी मतपेटियां ले जाए जाने का मामला सामने आया। ग्रामीणों ने ठेला लेकर जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवकों और मतपेटियों को अपने कब्जे में ले लिया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में भी हलचल मच गई। डीएम मनोज कुमार राय ने बीडीओ को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मतपेटियों की सुरक्षा में लापरवाही करने वाले जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। ब्लॉक के कमरे का शटर खोलकर निकाली गईं मतपेटियां गिलौला ब्लॉक के बीडीओ के मुताबिक, मतपेटियां ब्लॉक परिसर के एक कमरे में रखी थीं। कुछ लोग कमरे का शटर खोलकर इन्हें बाहर निकालकर ले जा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संबंधित लोगों को वाहन समेत पकड़ लिया। बीडीओ ने बताया कि मतपेटियां एडीओ पंचायत के प्रभार में थीं। एडीओ पंचायत ने इस संबंध में थाने में शिकायत दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्चों ने कमरे का शटर तोड़कर मतपेटियां निकाली थीं। पिछले चुनाव में इस्तेमाल हुई थीं मतपेटियां बीडीओ के अनुसार, बरामद मतपेटियां पिछले चुनाव में इस्तेमाल की गई थीं। इनमें कुछ उपयोग के लायक थीं, जबकि कुछ खराब हो चुकी थीं। अब जांच के दौरान सभी मतपेटियों का मिलान कराया जाएगा। उनकी कुल संख्या और इस्तेमाल के लायक व खराब मतपेटियों का अलग-अलग ब्योरा तैयार किया जा रहा है।
डीएम बोले- सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी, होगी जांच डीएम मनोज कुमार राय ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए मिली थी। उनके मुताबिक, कुछ कम उम्र के बच्चे वाहन से मतपेटियां ले जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें देखकर पकड़ लिया और मतपेटियां वापस रखवा दीं। डीएम ने बताया कि बीडीओ से बातचीत में जानकारी मिली कि मतपेटियां ब्लॉक परिसर के ऐसे हिस्से में रखी थीं, जहां आमतौर पर लोगों का आना-जाना नहीं होता था। कमरे का शटर बंद था, जिसे तोड़कर मतपेटियां निकाली गई थीं। तीन दिन में रिपोर्ट, जिम्मेदारों पर होगी कार्रवाई डीएम ने बीडीओ को जांच के निर्देश देते हुए पूछा है कि मतपेटियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी किसकी थी और सुरक्षा में चूक कैसे हुई। उन्होंने तीन दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। डीएम ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।