जर्जर सड़क से राहगीर परेशान, बागापार से चार गांवों का संपर्क मार्ग बदहाल जगह-जगह उखड़ी गिट्टियां और गहरे गड्ढे बने परेशानी का सबब, ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से की मरम्मत की मांग बागापार (महराजगंज)। सदर ब्लॉक क्षेत्र के बागापार से बनहिया, अमरुआ और बेलवा काजी के चाफी टोला को जोड़ने वाली पिच सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हुई हैं और सड़क की उखड़ी सतह राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों राजू मौर्य, अवधराज प्रजापति, रामकुमार मौर्य, जुगुल किशोर और रविंद्र प्रजापति आदि ने जिला प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कई गांवों के आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में इसकी अनदेखी ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रही है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों की इस समस्या को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कब तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया जाता है।
बागापार से चार गांवों का संपर्क मार्ग बदहाल:सड़क पर गिट्टियां उखड़ीं, गहरे गड्ढे; ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की
और पढ़ें
BREAKING
NEWS

















