श्रावस्ती के जमुनहा ब्लॉक में धुम्बोझी गांव को साईंपुरवा गांव से जोड़ने वाले रास्ते पर गंदा पानी जमा है। यहां का खड़ंजा भी उखड़ गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
रोजमर्रा के काम से निकलने वाले ग्रामीणों, पैदल चलने वालों और साइकिल-बाइक सवारों को रास्ते से गुजरने में दिक्कत होती है। दोनों गांवों के बीच आने-जाने में भी परेशानी हो रही है।
स्थानीय ग्रामीण करन, विनोद, धरम और सुरेश ने रास्ते की मरम्मत कराने और पानी की निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
BREAKING
NEWS

















