Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश Balrampur Border Security | ADG Ram Kumar Inspection & Smuggling Check

Balrampur Border Security | ADG Ram Kumar Inspection & Smuggling Check

Balrampur Border Security | ADG Ram Kumar Inspection & Smuggling Check

दिवाकर कसौधन | गैंसड़ी(बलरामपुर), बलरामपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बलरामपुर में गोरखपुर जोन के एडीजी राम कुमार ने शनिवार को कोयलाबास बॉर्डर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था परखी। एडीजी ने बैरियर, रजिस्टर और सीसीटीवी कैमरों का कामकाज देखा। एसएसबी अधिकारियों से मिलकर सीमा के हालात जाने।

उन्होंने सुरक्षा मजबूत करने के कई निर्देश दिए। सीमा से आने-जाने वाले हर व्यक्ति-वाहन की पूरी चेकिंग हो। बिना वैध पहचान पत्र के किसी को सीमा पार न करने दिया जाए।

तस्करी रोकने को एसएसबी और स्थानीय पुलिस को मिलकर गश्त बढ़ाने को कहा गया। अवैध मादक पदार्थ, वन्य जीव व अन्य गैरकानूनी सामान की तस्करी हर कीमत पर रोकने के निर्देश दिए।

खुफिया तंत्र मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने पर जोर दिया। रात में संयुक्त गश्त बढ़ाने व पगडंडियों पर खास ध्यान रखने को भी कहा।

इस दौरान तुलसीपुर के क्षेत्राधिकारी अभय प्रताप मल्ल और जरवा कोतवाली प्रभारी योगेश प्रताप सिंह समेत अधिकारी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
Follow @mntnewsbharat