डुमरियागंज के भनवापुर क्षेत्र में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। यह मेला पीएचसी तरहर, बिजौरा, सोहना, कोहडौरा और बिस्कोहर में लगा। इसमें खांसी, गले में खराश, एसिडिटी, फंगल इन्फेक्शन, जोड़ों में दर्द और त्वचा रोग जैसे कुल 265 मरीजों का इलाज कर मुफ्त दवाएं दी गईं। पीएचसी तरहर में डॉ. आशीष सत्यार्थी ने 58, बिजौरा में डॉ. ईशदेव आर्य ने 33, सोहना में डॉ. एससी शर्मा ने 51, कोहडौरा में डॉ. राहुल कुमार ने 34 और बिस्कोहर में डॉ. एहतिशाम अहमद ने 89 मरीजों का इलाज किया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने मौसम बदलने पर शुद्ध पानी पीने, साफ-सफाई रखने, शौचालय का इस्तेमाल करने और ताजा खाना खाने पर जोर दिया। इस मौके पर पीएन तिवारी, त्रिशूलधर चतुर्वेदी, धीरज राय, अंबुज श्रीवास्तव, अखिलेश तिवारी, विनय किशोर और मनोज मिश्रा भी मौजूद थे।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› नवरात्र पर आदिशक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाएं मंडपों में सजाई:शोहरतगढ़ में भक्तों की भीड़ उमड़ी, बाजारों में भी रौनक दिखी › नरायनपुर में बाल कबड्डी प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ग्रामीण और खेल प्रेमी भी पहुंचे › विक्रमजोत के रूपगढ़ में शारदीय नवरात्रि शुरू:पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा के साथ दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित, भक्तिमय हुआ माहौल › मार्ग ठीक न होने पर महासमिति अध्यक्ष ने नाराजगी जताई:शोभायात्रा मार्ग और बिजली के काम अधूरे, 10 अक्टूबर तक पूरे होने थे“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026




















